Contents
- 1 PM Atal Pension Yojana के लिए Online Apply कैसे करे?
- 1.0.1 प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना क्या हैं? What is PM Atal Pension Yojana in Hindi
- 1.0.2 PM Atal Pension Yojana Details
- 1.0.3 प्रधानमंत्री अटल बीमा योजना का उद्देश्य क्या हैं – Objective of PM Atal Bima Yojana in Hindi
- 1.0.4 प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए योग्यताए – PM Atal Pension Yojana Eligibilities in Hindi
- 1.0.5 APY Scheme Contribution Chart
- 1.0.6 अटल पेंशन योजना के लिये ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? Pradhanmantri Atal Pension Yojana Ke Liye Online Apply Kaise Kare?
PM Atal Pension Yojana के लिए Online Apply कैसे करे?
Pradhanmantri Atal Pension Yojana Ke Liye Online Apply Kaise Kare Pension Yojana Online Apply Atal Pension Yojana Online Apply SBI HDFC ICIC PNB Canara Bank Atal Pension Yojana In Hindi अटल पेंशन योजना 2020 प्रधानमंत्री पेंशन योजना 2020 ऑनलाइन अप्लाई
अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना है तो वह अपनी नॉलेज के अनुसार व्यवसाय शुरू कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति को सादा जीवन जीते हुए एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी करनी है तो वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकते हैं लेकिन उसके बावजूद भी अधिकतर लोग सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं। भारतीय लोगों मे सरकारी नौकरी की जबरदस्त चाह के पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं, जिनमे से एक हैं पेंशन! वर्तमान में तो पेंशन बन्द कर दी गयी हैं लेकिन पीएफ फंड्स की सुविधा अब भी मिलती हैं।
पेंशन मिलने से व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद भी एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकता है। लेकिन अगर आप प्राइवेट सेक्टर में हो और आपकी औ साधारण हैं तो भी आप प्रधानमंत्री अटल योजना के जरिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक बेहतरीन योजना है जिसमें हर महीने कुछ प्रीमियम भर के 60 वर्ष की उम्र के बाद एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त की जा सकती हैं। वैसे तो कई प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां भी इस प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है लेकिन सरकारी योजना पर भरोसा करना ज्यादा आसान रहता हैं।
आज के इस लेख में हम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (Pradhanmantri Atal Bima Yojana 2020) के बारे में बात करेंगे। इस लेख में हम प्रधानमंत्री अटल बीमा योजना क्या हैं (What is PM Atal Bima Yojana in Hindi), प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का उद्देश्य, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए योग्यताए, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे (Pradhanmantri Atal Pension Yojana Ke Liye Online Apply Kaise Kare) जैसे सवालो का जवाब जानेंगे।
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना क्या हैं? What is PM Atal Pension Yojana in Hindi
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक पेंशन योजना हैं। इस योजना के अंतगर्त अगर आप हर हर महीने एक निश्चित प्रीमियम अदा करते ही तो 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको 1 हजार रुपये 5 हजार रुपये की सैलरी हर महीने मिला करेगी। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का नाम स्वावलंबन योजना भी है जिसे Govt Self Support Scheme भी कहा जाता हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्रो के लोगों को सरकार की तरफ से पेंशन उपलब्ध करवाना हैं। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2015 में 9 नवम्बर को कलकत्ता में शुरू की गई थी।
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (Atal’s Pension Scheme in Hindi) की घोषणा सबसे पहले पूर्व केंद्र वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के द्वारा बजट स्पीच 2015 में कई गयी थी। वैसे तो इस योजना की शुरुआत साल 2010-11 के करीब ही हो गयी थी लेकिन इस योजना को 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तर पर दोबारा लॉन्च किया था। 40 वर्ष या उससे कम उम्र का कोई भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना का लाभ उठा सकता हैं। उस योजना का लाभ मुख्यतः उन लोगों को मिलेगा जिनकी आय कम है और वह 60 वर्ष की उम्र के बाद स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की तरफ से चली जा रही सबसे बेहतरीन आर्थिक योजनाओ में से एक मानी जा सकती हैं।
बढ़ती उम्र के साथ हमारी काम करने की क्षमता कम होती जाती है और कौशल घटता जाता हैं। 60 वर्ष की उम्र रिटायरमेंट की उम्र मानी जाती हैं। आज के समय मे तो लोग 50 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट ले लेते हैं। जिन लोगों की इनकम अच्छी होती है वह अपनी रिटायरमेंट तक अच्ची इन्वेस्टमेंट या फिर सेविंग्स के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर लेते है। इसलिए उन्हें पैसे कमाने के लिए कोई काम ना करते हुए भी पैसो की कोई खास समस्या नही रहती। लेकिन दिक्कत उन लोगों को होती हैं जिनकी आय कम हैं। क्योंकि उन्हें न तो कोई पेंशन मिलने वाली है और ना ही वो कोई अच्छी इन्वेस्टमेंट या फिर सेविंग्स कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही अटल बीमा योजना की शुरूआत की गई हैं।
PM Atal Pension Yojana Details
Scheme Name | Pradhanmantri Atal Pension Yojana |
Launch Date | Year 2015 |
Lanuched By | Center Govt. |
Beneficiary | 18 – 40 Age |
Official Website | https://enps.nsdl.com/ |
प्रधानमंत्री अटल बीमा योजना का उद्देश्य क्या हैं – Objective of PM Atal Bima Yojana in Hindi
जिन लोगों की सरकारी नौकरी नही है या फिर जिन लोगों की आय कम हैं उन्हें हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिंता नही रहती हैं। प्रधानमंत्री अटल बीमा योजना इसी चिंता का एक निवारण से प्रतीत होती हैं। प्रधानमंत्री बीमा योजना का उद्देश्य प्राइवेट सेक्टर के लोगोंं को पेंशन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है ताकि वह भी बिना किसी चिंता के अपना रिटायरमेंट के बाद का जीवन जी सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना हैं। प्रधानमंत्री अटल बीमा योजना को एक सामाजिक सुरक्षा योजना भी कहा जा सकता हैं जिसल उद्देश्य इस योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हैं।
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए योग्यताए – PM Atal Pension Yojana Eligibilities in Hindi
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना वाकई में एक बेहतरीन योजना हैं जो अंसगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों के भविष्य की चिंता खत्म कर देगी। इस योजना के लिये कुछ योग्यताए निर्धारित की गई हैं।
इस योजना के लिए सभी लोग पात्र है, क्योंकि योजना में एक निश्चित समय तक प्रीमियम भरके 60 साल की उम्र पर करने के बाद पेंशन दी जाएगी। लेकिन कुछ लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं हैं। हमने नीचे जिन अधिनियमो की लिस्ट दी हैं, उनसे जुड़े लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं हैं :
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948।
- सीमन्स प्रोविडेंट फंड एक्ट, 1966
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955।
- जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961।
- कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना।
- APY योगदान चार्ट
इसके अलावा कुछ अन्य सामान्य योग्यताए होना आवश्यक हैं जैसे कि:
- योजना की लाभ उठाने की चाह रखने वाला व्यक्ति भारतीय होना चाहिये।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिये।
- आवेदक के पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो।
- इसे अलावा आवेदक के पास कुछ साधारण दस्तावेज जैसे कि आवेदक का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पता का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो आदि होना जरूरी हैं।
APY Scheme Contribution Chart
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना के लिये ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? Pradhanmantri Atal Pension Yojana Ke Liye Online Apply Kaise Kare?
अगर आप प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हो। अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान हैं, इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
> अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना होगा।
> इसके बाद आपको ‘APY एप्लीकेशन’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
> अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।
> इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार से जुड़े हुए मोबाइल नम्बर पर OTP जाएगा। उस OTP को वेबपेज पर एंटर करके नम्बर का सत्यापन करे।
> इसके बाद अगले पेज पर आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े हुए बैंक की जानकारी देनी होगी। बैंक के द्वारा जानकारिया वेरीफाई करने के बाद आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
> इसके बाद आपको नॉमिनी की और प्रीमियम भरने की जानकारी देनी होगी।
> इसके बाद आपको Verification के लिए E-Sign करना होगा और अटल पेंशन योजना के लिए आपकी Online Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सफल रूप से रजिस्ट्रेशन के बाद ऑटो डेबिट प्रक्रिया से आपके अकाउंट से प्रीमियम का भुगतान कर लिया जाएगा। इसके बाद 60 वर्ष की उम्र पार करने के बाद आपको आजीवन हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक कि मासिक पेंशन मिलेगी।
उम्मीद हैं कि आपको अटल पेंशन योजना (APY 2020 Online Form – Atal Pension Yojana Online Form) पर आधारित हनारा यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में हमने अटल पेंशन योजना क्या हैं, अटल पेंशन योजना का उद्देश्य और अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई (Atal Pension Yojana Apply Online) जैसे विषयों पर बात की। अगर आपको अब भी अटल पेंशन योजना से जुड़ा हुआ कोई सवाल हैं तो कमेंट करके जरूर बताए।